Skip to content Skip to footer

XDAO ने लॉन्च करा Oasis नेटवर्क पर पहला मल्टी-सिग वॉलेट

“Disclaimer: यह अनुवाद एक Oasis Ambassador के द्वारा किया गया हैं। सटीक अनुवाद प्रदान करने के लिए कठोर जाँच की जाती है लेकिन फिर भी चूक और त्रुटि होने की सम्भावना हो सकती है। Oasis Network अनुवादित जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। यदि आप मूल लेख पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ पढ़ें : XDAO Launches 1ST Multi-Sig Wallet on Oasis Network

हमें यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि XDAO ने हाल ही में Oasis नेटवर्क पर पहला Multi-Signature (Multi-Sig) वॉलेट जारी किया है।

मल्टी-सिग वॉलेट क्या हैं?

मल्टी-सिग वॉलेट को लेन-देन पर हस्ताक्षर करने और निष्पादित करने के लिए कम से कम दो निजी कुंजी की आवश्यकता होती है, जो वॉलेट मालिक के लिए जोखिम को कम करता है और वॉलेट का नियंत्रण खो जाने पर सुरक्षा प्रदान करता है।

इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मल्टी-सिग वॉलेट संगठनों को जटिल खर्च नियमों का निर्माण करने की अनुमति देता है जिसमें विभिन्न पक्ष शामिल होते हैं जो कई ब्लॉकचेन परियोजनाओं की एक महत्वपूर्ण सुरक्षा विशेषता है। XDAO ने Emerald पर इस नई सुविधा को सक्षम करने के साथ, Oasis पर EVM संगत ParaTime, जो Oasis नेटवर्क पर DeFi, P2E, NFT, और DAO परियोजनाओं को सुरक्षित रूप से रिलीज करने में सक्षम करेगा।

XDAO क्या है?

XDAO एक multi-chain Decentralized Autonomous Organizations (DAO) निर्माता है। यह एक ऐसा मंच है जहां कोई भी, जिसमे DeFi, NFT, GameFi, आदि प्रोजेक्ट्स के डेवलपर्स शामिल हैं, मिनटों में आसानी से DAO बना और प्रबंधित कर सकते हैं। यह काम XDAO के मल्टी-सिग, DAO टूलिंग फीचर और विकसित DAO स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट मॉड्यूल का उपयोग करके किया जाता है।

लेकिन XDAO एक मल्टी-सिग वॉलेट से कहीं ज्यादा है। यह एक पूरी तरह से अनुकूलन योग्य उपकरण है जिसका उपयोग विभिन्न तरीकों से क्रिप्टोकरेंसी और DeFi प्रोजेक्ट्स को संयुक्त रूप से प्रबंधित करने के लिए किया जा सकता है, जिसमें शामिल हैं:

  • DeFi प्रोजेक्ट वॉल्ट का पूर्ण या आंशिक प्रबंधन
  • किसी भी ब्लॉकचेन संगठन के लिए वेतन तिजोरी / मार्केटिंग तिजोरी
  • अनुदान कार्यक्रम/बग बाउंटी भंडार
  • DeFi में कुल संपत्ति के साथ निवेश
  • NFT और GameFi में निवेश
  • चैरिटी
  • किसी भी आवंटन, IDO, लॉन्चपैड में संयुक्त भागीदारी
  • पारिवारिक खजाना प्रबंधन और कई अन्य उपयोग के मामले

जब XDAO में DAO की स्थापना की जाती है, तो कोरम निर्धारित करके निर्णय लिए जाते हैं, और लेन-देन केवल तभी सक्रिय किया जा सकता है जब निर्धारित लक्ष्य पूरा हो जाए। DAO के रचनाकारों और प्रबंधकों को प्रबंधन (वोट) का अधिकार मिलता है, जबकि निवेशकों के पास DAO में अपने शेयर होते हैं लेकिन वोट देने के अधिकार के बिना।

DAO टूल की विशेषताओं में शामिल हैं:

  • गवर्नन्स टोकंस: मिंट GT, बर्न GT, मूव GT, डिसेबल और फ्रीज GT मींटिंग, और डिसेबल और फ्रीज जीटी बर्निंग
  • LP टोकन:सार्वजनिक प्रस्ताव शुरू करें, निजी प्रस्ताव बनाएं, LP मिंटिंग स्टेटस बदले, LP बर्निंग स्टेटस बदले, LP मिंटिंग स्टेटस फ्रीज करें, LP बर्निंग स्टेटस फ्रीज करें
  • स्थानांतरण और स्वीकृति: ROSE भेजें, टोकन भेजें, टोकन स्वीकृत करें
  • अनुमत और एडेप्टर: अनुमत जोड़ें, एडेप्टर जोड़ें
  • कोरम: कोरम बदलें
  • लचीले लेनदेन

Oasis नेटवर्क ही क्यों?

Emerald, Oasis नेटवर्क का EVM-संगत पैराटाइम है, जो EVM-आधारित DApps,जैसे DeFi, NFT, Metaverse, और क्रिप्टो गेमिंग के साथ आसान एकीकरण की अनुमति देता है। नवंबर 2021 में इसकी शुरुआत के बाद से, नेटवर्क की वृद्धि तेजी से बढ़ी है।

अग्रणी निजी और स्केलेबल लेयर -1 ब्लॉकचेन के रूप में, Oasis नेटवर्क DeFi के लिए आदर्श है। यह तत्काल लेनदेन पूरा करने में सक्षम है, और Ethereum की तुलना में 99% कम गैस शुल्क, उच्च थ्रूपुट, गोपनीयता सुरक्षा और MEV के खिलाफ रक्षा प्रदान करता है।

आगे क्या होगा?

यह घोषणा XDAO और Oasis के बीच साझेदारी की बस शुरुआत भर है।

XDAO ने अब तक Emrald पर निम्नलिखित तीन मॉड्यूल लॉन्च किए हैं:

  1. निजी निकास
  2. लाभांश
  3. भुगतान

भविष्य में, XDAO निवेशकों के लिए वेस्टिंग — LP टोकन को फ्रीज करने जैसी कई विशेषताओं को प्रकाशित करने और उन्हें आवृत्ति के साथ समान भागों में जारी करने का इरादा रखते हैं;

गैस मुआवजा — टीम के सदस्यों द्वारा खपत गैस के लिए मुआवजा

Tx संयोजन — एक लेनदेन में DAO की ओर से कई कार्रवाइयां करें;

टेलीग्राम बॉट — DAO में हर बार कोई कार्रवाई होने पर टेलीग्राम अधिसूचना प्राप्त करें;

टाइमलॉक — एक मॉड्यूल जो टाइमलॉक्ड कंट्रोलर के रूप में कार्य करता है। यह संभावित खतरनाक रखरखाव लागू होने से पहले DAO सदस्यों को खतरे से बाहर निकलने का समय देता है;

GT डेलिगेशन — अपने GT टोकन को कुछ समय के लिए अपने पार्टनर के पास ले जाएं, इस बीच आप वोट नहीं दे सकते;

लेन-देन स्वचालन — कुछ शर्तों के पूरा होने पर लेनदेन निष्पादन का स्वचालन;

ये मॉड्यूल DAO को अपने उद्देश्य के लिए सबसे उपयुक्त आर्किटेक्चर को अनुकूलित करने में और भी अधिक सक्षम होने की अनुमति देते हैं।

इसके अतिरिक्त, यदि DAO को एक ऐसे मॉड्यूल की आवश्यकता है जिसे XDAO ने अभी तक नहीं बनाया है, तो डेवलपर्स XDAO की कस्टम मॉड्यूल सुविधा का उपयोग करके स्वयं के लिए बना सकते हैं।

आज ही Oasis नेटवर्क पर निर्माण करें

Oasis वेब पर नई परियोजनाओं का स्वागत करने के लिए हमेशा तैयार रहता है, हमारे पास Oasis फंडिंग कार्यक्रम के साथ-साथ इकोसिस्टम फंड में $200 मिलियन से अधिक है जो आपको आरंभ करने में मदद करता है। अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें ।