Skip to content Skip to footer

Oasis एक मूव पैराटाइम बनाने के लिए निर्माताओं की खोज में है

Disclaimer : यह अनुवाद एक Oasis Ambassador द्वारा किया गया हैं। सटीक अनुवाद प्रदान करने के लिए कठोर जाँच की जाती है लेकिन फिर भी चूक और त्रुटि होने की सम्भावना हो सकती है। Oasis Network अनुवादित जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। यदि आप मूल लेख पढ़ना चाहते हैं यहाँ पढ़ें”।

Move फेसबुक द्वारा diem ब्लॉकचैन के लिए निर्मित एक रस्ट — आधारित प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसने हाल ही में काफी ध्यान खींचा है | सुरक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए यह जो अतिरिक्त संभावनाए डेवलपर्स को प्रदान करता है, उसके अनुसार हम यह अनुमान लगा रहे हैं की क्या समुदाय Move को ओएसिस नेटवर्क पर चाहता है |

स्मार्ट अनुबंध भाषा सुरक्षा को अधिकतम करने के लिए तैयार की गयी है ; इसको इस प्रकार तैयार किया गया है कि संपत्ति को क्लोन न किया जा सके और डिजिटल साधनो का एक समय पर केवल एक ही मालिक हो एवं वह एक ही बार खर्च किया जा सके यह सुनिश्चित हो पाए |

Move तकनिकी ब्लॉकचैन को बढ़ने एवं इसकी सुरक्षा से सम्बंधित बहुत संभावनाएं रखती है और यह ओएसिस नेटवर्क के विस्तार में काफी उपयुक्त होगी | ओएसिस के मॉड्यूलर आर्किटेक्चर डिजाइन के द्वारा, इसे इच्छा अनुसार लागू करना भी आसान होगा।

Move को समझना

Move एक निष्पादन योग्य बाइटकोड भाषा है जिसका उपयोग ब्लॉकचैन पर स्मार्ट अनुबंध और विशिष्ट लेनदेन बनाने के लिए किया जाता है | इसको Diem ब्लॉकचैन पर एक सुरक्षित एवं सुविधाजनक प्रोग्रामिंग भाषा के रूप में निर्मित किया गया है | Diem के श्वेतपत्र के अनुसार, यह भाषा 2 मुख्य एसेट्स : कमी और अभिगम नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित करती है |

कमी संपत्ति निर्माण को सीमित करती है, दोहरे खर्च को रोकती है वहीँ अभिगम नियंत्रण स्वामित्व एवं विशेष अधिकारों का प्रबंधन करती है |

यह सोलिडीटी जैसी अन्य प्रोग्रामिंग भाषाओ से भिन्न है, क्योंकि यह गणित कि अवधारणा रैखिक तर्क से खींचे गए संसाधनों को उपयोग करती है | रैखिक तर्क में सूत्रों को मूल संसाधन माना जाता है जिनको केवल एक ही बार उपयोग किया जा सकता है |

Move के मामले में, “ एक संसाधन कि कभी भी नक़ल या परोक्ष रूप से त्याग नहीं सकता, केवल उसको प्रोग्राम के संग्रह स्थानों के बीच में ले जाया जा सकता है, “श्वेतपत्र के अनुसार | इसीलिए इसको ‘Move’ नाम दिया गया है |

Move की सुरक्षा एवं इसकी अभिव्यक्ति ने डायम प्रोटोकॉल के महत्वपूर्ण हिस्सों Diem Coin , लेनदेन प्रसंस्करण, और सत्यापनकर्ता प्रबंधन सहित को Move में सक्षम करने की अनुमति दी है |

Move Sui एवं Aptos जैसी अन्य ब्लॉकचैनो में भी कार्यान्वित है | Move के बारे में इस प्रकार की चर्चा का कारण , और इसके कार्यान्वयन को एप्टोस में देखा जा सकता है, जहां सभी लेनदेन को एक साथ संसाधित किया जाता है और बाद में गति और मापनीयता में मदद करने के लिए मान्य किया जाता है | कोई असफल लेनदेन भी उनकी STM लाइब्रेरी जो की टकराव की स्थिति का पता लगाके उसे हल करती है, की सहायता से निरस्त करके पुन: निष्पादित किया जाता है |

Oasis कैसे Move के साथ आगे बढ़ सकता है

ओएसिस नेटवर्क की एक सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसकी बहुमुखी प्रतिभा और विस्तारशीलता है | ओएसिस नेटवर्क एक मॉड्यूलर वास्तुकला का उपयोग करता है जो की कंसेंसस परत और पैराटाइम परत में कंसेंसस एवं स्मार्ट अनुबंधों को अलग करता है |

पैराटाइम परत dev वातावरण में विभिन्न प्रकार के कंप्यूट बनाने की अनुमति देती है | Emerald नाम का एक EVM — अनुकूल रनटाइम एवं एक WASM — अनुकूल गोपनीयता पर केंद्रित रनटाइम Cipher पहले से मौजूद है | अभी हाल ही में गोपनीयता एवं अनुकूलता को एक साथ इंडस्ट्री के पहले गोपनीय EVM रनटाइम Sapphire द्वारा जोड़ा गया है |

हालाँकि ओएसिस वास्तुकला का बहुउपयोगी स्वाभाव अतिरिक्त रनटाइम वातावरण के लिए सहायता को आसान बनाता है | यदि हमारे समुदाय की तरफ से इस प्रकार की कोई इच्छा और निर्माताओं की और से पहल हुई , तो एक नया Move को सहयोग करने वाला पैराटाइम नेटवर्क पर काफी आसानी से बनाया जा सकता है |

ओएसिस नेटवर्क अपने मजबूत सार्वजनिक खाता बही को बनाए रख सकता है, जबकि अलग-अलग पैराटाइम्स का एक पारिस्थितिकी तंत्र है जो तकनीकी प्रगति के साथ विकसित होता है, जैसे की Move , इसे भविष्य में मामलो से अनुकूलित होकर कार्य करने की अनुमति देता है |

एक Move पैराटाइम का निर्माण

ओएसिस को हम Web3 निर्माताओं के लिए एकमात्र मंजिल बनाना चाहते हैं , हम इस बात को अच्छी तरह समझते हैं की Web में अगली क्रांति लाने का केवल कोई एक रास्ता नही है, और इसलिए हमने अपना मॉडुलर आर्किटेक्चर तैयार किया है जो की किसी को भी नए वातावरण बनाने की अनुमति प्रदान करता है |

Move की क्षमताओं के साथ निर्माताओं को कुछ अलग प्रस्तुत करने के लिए हम आपसे, अपने विस्तृत समुदाय से सुझाव चाहते हैं , की क्या आप Move को ओएसिस नेटवर्क पर देखना चाहते हैं | आप पैराटाइम बनाने के बारे में और पैराटाइम को चलाने के बारे में यहाँ पर सीख सकते हैं |

यद्यपि, अगर आप Move पैराटाइम पर निर्माण की संभावनाओं के बारे में हमारे साथ चर्चा करना चाहते हैं, तो कृपया हमारा Discord चैनल ज्वाइन कीजिये | हम ओएसिस पर मूव पैराटाइम बनाने के लिए योग्य टीमों को अनुदान भी देंगे | यदि आप इच्छुक है तो यहाँ पर आवेदन कीजिये |