“Disclaimer: यह अनुवाद एक Oasis Ambassador के द्वारा किया गया हैं। सटीक अनुवाद प्रदान करने के लिए कठोर जाँच की जाती है लेकिन फिर भी चूक और त्रुटि होने की सम्भावना हो सकती है। Oasis Network अनुवादित जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। यदि आप मूल लेख पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ पढ़ें : Unique NFT Collections Live on Oasis Network”
Oasis ने नेटवर्क पर बनाई जा रही NFT परियोजनाओं में काफी वृद्धि का अनुभव किया है, जिसमें दर्जनों संग्रह पहले ही प्रकाशित हो चुके हैं। Oasis ने नेटवर्क पर “Oasis AI Rose NFTs” नामक अपनी पहली NFT परियोजना जारी की और अपने समुदाय के साथ आगे जुड़ने और नेटवर्क की NFT क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए, 999 AI-जनित Roses का खनन किया गया और उपयोगकर्ताओं को एयरड्रॉप किया गया।
वर्तमान में प्रकाशित कुछ अनोखे संग्रह इस प्रकार हैं:

Oasis Punks Oasis ब्लॉकचैन पर पहला punk संग्रह है। उन्होंने Oasis punk संग्रह को एक अद्वितीय रूप देने के लिए 180 से अधिक विभिन्न विशेषताओं को डिज़ाइन किया है, और हमें लगता है कि वे बहुत आकर्षक है! कई विशेषताओं को विशेष रूप से Oasis इकोसिस्टम का सम्मान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। Oasis punks के निर्माता 0xPunk, Punk Norris और CryptoChris हैं। 0xPunk एक सॉलिडिटी डेवलपर है जबकि Punk Norris एक बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी के लिए काम करते है और साइड में क्रिप्टो पर काम करते है। दोनों अक्सर फ्रीलांस, सुरक्षा ऑडिट करते हैं, और अब संयुक्त रूप से Emerald/Oasis पर NFT संग्रह प्रकाशित कर रहे हैं। CryptoChris संगीत और फोटोग्राफी के जुनून के साथ एक अर्थशास्त्री, bizdev और क्रिप्टो उत्साही हैं। उनकी कला अलौकिक है जब वे फॉर्च्यून 500 कंपनियों के लिए काम करने में व्यस्त नहीं हैं।

An Army of Minions एक ऐसा प्रयोग है जो कला के माध्यम से गणित और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सुंदरता को खोजता है। प्रत्येक मिनियन का DNA पूरी तरह से गणितीय जोड़तोड़ की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से बनाया गया है। संख्याओं और कार्यों के लगभग अनंत संयोजनों के माध्यम से, पहला क्रोधित मिनियन जीवन में आया। ऐसे मानव जैसे चेहरों का पता लगाने के लिए हेरफेर की विशिष्ट श्रृंखलाओं की खोज उनके अस्तित्व को असंभव और आकर्षक बनाती है। कुल मिलाकर, जंच पड़ताल करके 98 मिनियन बनाए गए और उनमें से 77 को Army of Minions संग्रह के NFT के रूप में ढाला गया।

Oasis Apes Club NFT परियोजना एक लिमिटेड प्रोफाइल-पिक्चर (PFP) है जो पूरी तरह से मूल Oasis Emerald Parachain के लिए एक अतिरिक्त उपयोगिता समुदाय-संचालित संग्रह है। एक जटिल दुर्लभ प्रणाली के साथ हाथ से तैयार की गई सैकड़ों विशेषताओं के साथ केवल 3,333 एल्गोरिदमिक रूप से उत्पन्न Apes की पेशकश के साथ, वे Oasis नेटवर्क पर एक ब्लू-चिप NFT परियोजना बनने का लक्ष्य कर रहे हैं!

RoseApes Oasis नेटवर्क पर निर्मित पहला NFT-लॉन्चपैड हाइब्रिड प्रोजेक्ट है। NFTs की अनूठी कलाकृति $ROSES की थीम के साथ क्रूर संवर्धित साइबर वानरों पर आधारित है। अनूठी कला के मालिक होने के अलावा, NFT पहले Oasis लॉन्चपैड तक पहुंच प्रदान करेगा और अपने समुदाय को सर्वोत्तम परियोजनाओं, staking, ट्रेडिंग और Oasis परियोजनाओं का समर्थन करने की क्षमता के साथ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। RoseApes की स्थापना क्रिप्टो / ब्लॉकचेन के विशेषज्ञों द्वारा की गई थी। विशेषज्ञों में PhD विश्लेषक, पूर्व HP, ओरेकल और IBM एंटरप्राइज सॉफ्ट इंजीनियर, नोड रनर, कंटेंट क्रिएटर और शुरुआती निवेशकों की एक टीम शामिल है जिसमें 5M+ पूंजी निवेश और कई निवेश समुदायों तक पहुंच है!

Oasis WoW NFT का सिर्फ एक और संग्रह नहीं है, यह एक ऐसा संग्रह है जो दुनिया में महिलाओं के महत्व और सभी क्षेत्रों में समान अवसरों के लिए लड़ने के लिए उठाए जा रहे कदमों को दिखाना चाहता है। सह-संस्थापक उरी, पुनी, और मरीना Oasis नेटवर्क के माध्यम से NFT दुनिया में महिलाओं की सुंदरता का प्रदर्शन करके समानता और विविधता का सम्मान करने वाली एक सुरक्षित जगह बनाने के मिशन पर हैं।

DAOEmeralds Oasis नेटवर्क पर पहला NFTDao है और जो 777 अनोखे NFT का मिंटिंग कर रहा है। प्रत्येक Emerald NFT DAO समुदाय और DAO फंड तक पहुंच प्रदान करता है। DAOEmeralds सभी मालिकों को मूल्य और वोट देने का अधिकार देता है! DAO अपने मालिकों के लिए आय और उपज उत्पन्न करने के लिए विभिन्न रणनीतियां स्थापित करेगा जैसे कि अंशीकरण, ट्रेडिंग और NFT को stake पर लगाना। भविष्य में, आय का एक हिस्सा हमारे NFT धारकों के लिए निष्क्रिय मासिक आय उत्पन्न करने के लिए अन्य NFT या टोकन की खेती के लिए उपयोग किया जाएगा।
NFT का समर्थन करने के लिए Oasis सबसे अच्छा नेटवर्क क्यों है?
Oasis निजी प्रौद्योगिकियों करके NFT के डिजाइन स्पेस और क्षमता का विस्तार करने की अनुमति देता है। प्रोग्राम करने योग्य गोपनीयता NFT रचनाकारों को अपने स्वयं के टोकन बनाने के लिए अधिक विकल्प और लचीलापन देती है, इसका सबसे अच्छा उदाहरण “bishop’s Army of Minions” है जहां कलाकृति को बनाने वाले फंक्शन्स Parcel, Oasis गोपनीयता संरक्षण प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से केवल NFT के मालिक ही access कर सकते हैं।
Oasis नेटवर्क पर आधिकारिक EVM संगत पैराटाइम के रूप में, Emerald सक्षम करता है:
- EVM-आधारित Dapp के साथ आसान एकीकरण, जैसे कि DeFi, NFT और क्रिप्टो गेमिंग
- मापनीयता — बढ़ा हुआ लेन-देन प्रवाह
- कम कीमत- Ethereum की तुलना में 99%+ कम शुल्क
- क्रॉस-चेन संगतता सक्षम करने के लिए क्रॉस-चेन ब्रिज
Oasis नेटवर्क सभी बिल्डर्स को आमंत्रित करता है
क्या आप एक प्रर्वतक और विचारक हैं जो अपने विचारों को वास्तविकता में बदलना चाहते हैं? Oasis क्रिप्टो दुनिया में सबसे प्रतिभाशाली और सबसे बहादुर दिमागों को व्यापक समर्थन प्रदान करता है। हमारे 235 मिलियन डॉलर के इकोसिस्टम फंड और ग्रांट प्रोग्राम के माध्यम से, रचनाकारों को Oasis में आवेदन करने और सर्वश्रेष्ठ समर्थन प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हम नेटवर्क पर सभी नई परियोजनाओं का समर्थन करते हैं और नवाचार को प्रोत्साहित करने और बेहतर कल के निर्माण में सहायता प्रदान करते हैं।