Skip to content Skip to footer

Oasis इकोसिस्टम फंड $235 मिलियन तक बढ़ा

“Disclaimer: यह अनुवाद एक Oasis Ambassador के द्वारा किया गया हैं। सटीक अनुवाद प्रदान करने के लिए कठोर जाँच की जाती है लेकिन फिर भी चूक और त्रुटि होने की सम्भावना हो सकती है। Oasis Network अनुवादित जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। यदि आप मूल लेख पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ पढ़ें : The Oasis Ecosystem Fund Reaches $235 Million

Oasis नेटवर्क पर बनाए जा रहे विकासशील परियोजनाओं में निवेश करने के लिए Oasis के पास अब फंड में $235 मिलियन उपलब्ध हैं।

Newman Capital, Seven X Ventures और अन्य विभिन्न निवेशकों द्वारा $35 मिलियन के अतिरिक्त योगदान के साथ Oasis इकोसिस्टम फंड तेजी से बढ़ रहा है। नई पूंजी के आगमन से Oasis इकोसिस्टम फंड $235 मिलियन तक जा पहुँचा है — इंडस्ट्री में सबसे बड़ा और सबसे मजबूत।

नवीनीकरण पर ध्यान देने के साथ, Oasis इकोसिस्टम फंड भविष्य के Dapps को सक्षम करने के लिए संस्थापकों और परियोजनाओं को नेटवर्क पर बनाने में मदद करने के लिए समर्पित है। इसमे शामिल है:

  • DeFi
  • NFTs
  • क्रिप्टो गेमिंग
  • मेटावर्स
  • डेटा का टोकनाइजेशन
  • डेटा DAO
  • डेटा प्रबंधन
  • प्राइवेसी ऍप्लिकेशन्स

Oasis Foundationके निर्देशक Jernej Kos ने कहा: “हमें अपने सम्मानित निवेशकों से हमारे इकोसिस्टम फंड में और योगदान प्राप्त करने की खुशी है। हमारी दृष्टि में उनका भरोसा वेब 3.0 को आगे बढ़ाने और ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी को आगे ले जाने के लिए Oasis पर परियोजनाओं के निर्माण में मदद करेगा।”

अभी तक, Oasis इकोसिस्टम फंड को दर्जनों फंडिंग आवेदन प्राप्त हुए हैं। YuzuSwap, एक decentralized exchange (DEX) है जिसमें liquidity और trading mining के लिए प्रोत्साहन राशि शामिल है, को Oasis Ecosystem Fund से लगभग $2 मिलियन मिले हैं। यह जनवरी 2022 में Oasis Emerald, एक EVM-संगत पैराटाइम पर निकला और पहले ही महत्वपूर्ण वृद्धि का अनुभव कर चुका है, जहां इसने एक महीने से भी कम समय में ट्रेडिंग वॉल्यूम में $1 बिलियन को पार कर लिया है।

इकोसिस्टम फंडिंग के आवेदन के लिए, यहां क्लिक करें ।