Skip to content Skip to footer

MetaMirror — Oasis नेटवर्क पर पहला NFT मार्केटप्लेस

“Disclaimer: यह अनुवाद एक Oasis Ambassador द्वारा किया गया हैं। सटीक अनुवाद प्रदान करने के लिए कठोर जाँच की जाती है लेकिन फिर भी चूक और त्रुटि होने की सम्भावना हो सकती है। Oasis Network अनुवादित जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। यदि आप मूल लेख पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ पढ़ें 

नवंबर 2021 में MetaMirror प्रोजेक्ट के सफल लॉन्च के बाद , जिसमें MetaMirror Gallery और MBuddy, पहली वेब 3.0+ पहचान सेवा शामिल है, MLaunch के साथ Oasis पर NFT प्लेटफॉर्म और विस्तारित हो गया है। MLaunch , एक अभिनव code-free NFT लॉन्चपैड जो NFT परियोजनाओं को प्रतिभागी जानकारी द्वारा समर्थित अंतर्दृष्टि के आधार पर निर्णय लेने की अनुमति देता है। MLaunch को MetaMirror गैलरी के साथ मिलाते हुए, NFT ट्रेडिंग और सामुदायिक गतिविधि को सक्षम करते हुए, MetaMirror Oasis पर पहला पूर्ण विकसित NFT मार्केटप्लेस के रूप में विकसित हुआ है।

MetaMirror क्या है?

MetaMirror न केवल NFT की बिक्री और व्यापार के लिए एक मार्केटप्लेस है, बल्कि NFT को व्यापक समुदाय तक विस्तारित करने का स्थान भी है। निकट भविष्य में कई NFT संग्रह आने वाले हैं, हालांकि, कुछ और उल्लेखनीय संग्रह जो सामने आए हैं वे हैं:

  • Oasis AI ROSE NFT कलेक्शन 999 AI-जेनरेटेड छवियों का एक सेट है जो MetaMirror प्लेटफॉर्म पर समर्थित हैं और Oasis Network पर NFT में टोकनयुक्त (मिंटेड) है। Oasis समुदाय के सक्रिय सदस्यों को पुरस्कृत करने के लिए, वाइटलिस्ट में 999 स्थान थे, जहां प्रत्येक स्थान पर सदस्यों को एक AI ROSE NFT नि:शुल्क प्राप्त होगा।
  • ‘Army of Minions’ Oasis Network पर MetaMirror गैलरी में उपलब्ध एक नया विशेष NFT संग्रह है। ‘Bishop’ जो एक कलाकार और वैज्ञानिक हैं, द्वारा बनाया गया यह NFT संग्रह दो क्षेत्रों का एक संयोजन है। यह एक सीमित NFT संग्रह है जो विशिष्ट व्यक्तित्वों और गणितीय समीकरणों को जोड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप अद्वितीय डिजिटल कला की उत्कृष्ट कृति होती है। यह Oasis Network पर सक्षम गोपनीय सुविधाओं का लाभ उठाने वाला पहला संग्रह भी है।

MLaunch क्या है?

MLaunch एक नया लॉन्चपैड है जो MetaMirror पर बनाया गया है जो कलाकारों को NFT तकनीकों को अपनाने में निम्नलिखित तरीको से मदद करता है:

  • कोड-फ्री मींटिंग सुविधा
    NFT को मिंट करना और NFT सेल्स इवेंट को होस्ट करना, जैसे कि वाइटलिस्ट मिंटिंग और पब्लिक मिंटिंग, के लिए प्रोग्रामिंग कौशल की आवश्यकता होती है, लेकिन MLaunch के साथ, कलाकार कुछ ही क्लिक में अपना स्वयं का NFT Smart Contract और कुछ ही क्लिक के साथ लॉन्च इवेंट सेट कर सकते हैं।
  • स्वचालित सामुदायिक जुड़ाव
    एक व्यस्त खरीदार समुदाय की स्थापना के लिए अथक प्रयास की आवश्यकता होती है। हालाँकि, चूंकि MLaunch एक बड़े MetaMirror प्रोजेक्ट का हिस्सा है, कलाकारों के पास NFT लॉन्च के दौरान अपने समुदाय के बारे में डेटा समर्थित अतिरिक्त जानकारी होती है। यह उनका व्यक्तिगत MBuddy स्पेस बनाकर किया जाता है, जहां वे एक ही स्थान पर रीट्वीट, कॉल, चेक-इन, चैट और अन्य कार्यों का प्रबंधन कर सकते हैं।
  • Web2 फैंस को Web3 से जोड़ना
    MLaunch से फैंस को Web2 से Web3 में अपनी पहचान जोड़ने में मदद मिलती है, जिससे कलाकार MBuddy के माध्यम से अपने फैंस की प्रतिबिंबित पहचान के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं।

MLaunch के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

NFT Art Week जल्द शुरू हो रहा है

सोमवार, 30 मई, 2022 से, एक चयनित कलाकार पांच दिनों तक हर दिन विशेष रूप से Oasis में NFT संग्रह प्रकाशित करेगा। प्रत्येक कलाकार ने अपने संग्रह के लिए MetaMirror को इसके उपयोग में आसानी और लगातार बढ़ते समुदाय के कारण चुना है, हम सप्ताह के दौरान AMA सत्रों से लेकर अनोखे उपहारों तक कई गतिविधियों का आयोजन करेंगे।

आगामी घोषणाओं के लिए हमारे सामाजिक नेटवर्क का अनुसरण करें।

Oasis सर्वश्रेष्ठ NFT सपोर्ट नेटवर्क क्यों है?

Oasis एक लीडिंग स्केलेबल और निजी ब्लॉकचेन है, जो इसे NFT रचनाकारों के लिए एक स्पष्ट विकल्प बनाता है। उच्च थ्रूपुट और सुरक्षित आर्किटेक्चर के संयोजन का मतलब है कि Oasis Network टोकनयुक्त सूचना के उपयोग को सक्षम कर सकता है, जो उपयोगकर्ताओं को उनके द्वारा उत्पन्न जानकारी पर नियंत्रण रखने और पुरस्कार अर्जित करने की अनुमति देगा, इस प्रकार पहली जिम्मेदार सूचना अर्थव्यवस्था का निर्माण करेगा।

Oasis वेब पर नए प्रोजेक्टो को स्वीकार करने के लिए हमेशा तैयार रहता है,और हमारे पास $235 मिलियन का इकोसिस्टम सिस्टम फंड और BLOOM Grant कार्यक्रम है जो आपको अपना प्रोजेक्ट आरंभ करने में मदद करता है।