Skip to content Skip to footer

विशिष्ट कलाकारों के संग्रह के साथ, NFT कला सप्ताह, Oasis Network पर लाइव है

“Disclaimer: यह अनुवाद एक Oasis Ambassador द्वारा किया गया हैं। सटीक अनुवाद प्रदान करने के लिए कठोर जाँच की जाती है लेकिन फिर भी चूक और त्रुटि होने की सम्भावना हो सकती है। Oasis Network अनुवादित जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। यदि आप मूल लेख पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ पढ़ें ”

MetaMirror और Oasis Network प्रसिद्ध कलाकारों को समुदाय से परिचित कराने के लिए NFT कला सप्ताह आयोजित कर रहे हैं। सप्ताह के दौरान हर दिन, केवल Oasis Network पर मौजूद, एक अद्भुत NFT संग्रह का MetaMirror मार्केटप्लेस पर अनावरण किया जाएगा। आगामी गतिविधियों में भाग लेने के लिए हमारे सभी सोशल मीडिया चैनल्स को फॉलो करें।

आइए मिलते हैं कलाकारों से

Javier Soler Esplugues a.k.a. Bastard Films

Javier Soler स्पेन के एक सेल्फ-टॉट 3D कलाकार है जो दर्शकों में कई अलग-अलग भावनाओं को जगाने के लिए अपने कार्यों में अमूर्त और वास्तविक तत्वों को जोड़ते है।

वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से 3D डिजाइन में बदलते हुए, Javier को 3D दुनिया की अनंत संभावनाओं को एक्स्प्लोर करना पसंद है और उनका मानना ​​है कि केवल एक चीज जो आपको कुछ बनाने से रोक सकती है वह है कल्पना। 3D कला के साथ, आप पूर्ण नियंत्रण में हैं और रचनात्मक प्रक्रिया के दौरान आसानी से चीजों को बदल सकते हैं और जोड़ सकते हैं।

Javier अंतरिक्ष यात्रियों और अज्ञात स्थानों की यात्रा करने और खोज करने की उनकी क्षमता के एक बड़े प्रशंसक हैं, जो अपना खुद का एक ग्रह बनाना चाहते थे जहाँ बहुत सारी प्रकृति के साथ जीवन भी संभव हो। वह जो संग्रह प्रकाशित करेंगे वह अंतरिक्ष यात्रियों को एक नए ग्रह के साथ प्रस्तुत करेगा जो पृथ्वी की तरह दिखता है, पानी, वनस्पति और जानवरों के साथ, खोजने के लिए एक जगह और शायद एक नए जीवन की शुरुआत।

यहां कलाकार के बारे में और जानें:
Instagram: @_bastardfilms_

यहां संग्रह देखें

आगामी संग्रह के उदाहरण:

Sensei गैलरी: Daniel Alcazar और Gustavo Coppoletta

Sensei गैलरी एक ऐसी जगह है जहां कला और प्रौद्योगिकी एक साथ आते हैं। वे राष्ट्रीय (स्पेन) और अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा कला के भौतिक और डिजिटल कार्यों की प्रदर्शनियों का आयोजन करते हैं और अमेरिका, अर्जेंटीना और मैक्सिको के कलाकारों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जैसे कि Edmond Kiraz, Elias Hernández, Daniel Alcazar, आदि।

Oasis NFT कला सप्ताह के दौरान प्रस्तुत करने वाले पहले दो कलाकार हैं:

Daniel Alcazar मैड्रिड के एक ग्राफिक डिज़ाइनर और फ़ोटोग्राफ़र हैं, जो अपने रेट्रो डिज़ाइनों के साथ स्पैनिश कम्युनिटी में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने मल्टीमीडिया संपादकीय उत्पादों के डिजाइन का अध्ययन किया और विज्ञापन डिजाइन में विशेषज्ञता हासिल की। उनके कार्यों को पूरे स्पेन में कई संग्रहालयों में प्रदर्शित किया गया है। वह Sony Music के लिए विभिन्न अभियानों के क्रिएटिव डायरेक्टर भी थे

कलाकार के बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त करें:
Instagram: @ da.alcazar

यहां संग्रह देखें

आगामी संग्रहों के उदाहरण:

Gustavo Coppoletta अर्जेंटीना के एक चित्रकार हैं, जिनकी कृतियों को मिडिल ईस्ट से लेकर दक्षिण अमेरिका तक, दुनिया भर के संग्रहालयों में प्रदर्शित किया गया है। इस्लामी डिजाइन के साथ पश्चिमी पॉप संस्कृति के तत्वों का उपयोग करते हुए उनकी कला शैली ज्यादातर आलंकारिक कला या प्रतीकात्मक यथार्थवाद के अंतर्गत होती है।

यहां कलाकार के बारे में और जानें:
Instagram: @gustavocoppoletta

यहां संग्रह देखें

आगामी संग्रह से उदाहरण:

Leo Pak

चीन के एक प्रतिभाशाली कलाकार, Leo पहले ही पारंपरिक कला बना चुके हैं और अपनी कला के क्षेत्र को NFT में विस्तारित करना चाहते हैं। वह हांगकांग के एक सेल्फ-टॉट चित्रकार और प्रोडक्ट डिजाइनर हैं। वह जापानी एनीमे से प्यार करता है और ड्रैगन बॉल और स्लैम डंक के बहुत बड़े प्रशंसक है। “IKARIKUMA the space explorer” के उनके पहले डिज़ाइन को “the Greater Bay Area (GBA) Exhibition Tour” 2021 के डिज़ाइन कैटलॉग के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

कलाकार के बारे में और जानें:
Instagram: @tepukuma

यहां संग्रह देखें

आगामी संग्रह से उदाहरण:

Okan Ozel a.k.a oknart

Okan तुर्की के एक प्रतिभाशाली कलाकार है, और वह Oasis में अपना “Surreal World” संग्रह लाते है। उन्होंने “real world” को अपनी कल्पना में गहराई से लाकर और अंतिम परिणाम को एक डिजिटल कैनवास पर रखकर कला के कार्यों का निर्माण किया। कुछ लोग कहेंगे कि वे असली नहीं हैं, लेकिन Okan के लिए, एक तरह से वे हैं। वह आशा करते है कि आप उनके “Surreal World” में यात्रा करने का आनंद लेंगे।

कलाकार के बारे में यहाँ और जानें:
Instagram: @oknart_

यहां संग्रह देखें

आगामी संग्रह से उदाहरण:

Oasis सर्वश्रेष्ठ NFT सपोर्ट नेटवर्क क्यों है और आप इसमें कैसे शामिल हो सकते हैं

Oasis NFT के लिए डिजाइन स्पेस और क्षमता का विस्तार करने के लिए गोपनीयता बढ़ाने वाली तकनीक को सक्षम बनाता है। प्रोग्राम करने योग्य गोपनीयता NFT रचनाकारों को उनके टोकन बनाते समय अधिक विकल्प और लचीलापन देती है, जो कि bishop’s Army of Minions द्वारा सबसे अच्छा उदाहरण है, जहां कलाकृति बनाने वाली विशेषताएं केवल Parcel, Oasis इस गोपनीयता-संरक्षण तकनीक के उपयोग के माध्यम से NFT मालिकों के लिए उपलब्ध होंगी।

Oasis Network पर आधिकारिक EVM संगत पैराटाइम के रूप में, Emerald सक्षम करता है:

· EVM-आधारित DApp, जैसे DeFi, NFT, और क्रिप्टो के साथ आसान एकीकरण

· मापनीयता — उच्च बैंडविड्थ लेनदेन के माध्यम से वृद्धि

· कम कीमत — 99% + Ethereum की तुलना में कम शुल्क

· क्रॉस-चेन ब्रिज से क्रॉस-चेन इंटरऑपरेबिलिटी को सक्षम करने के लिए

यदि आप अपना प्रोजेक्ट Oasis पर जारी करना चाहते हैं, तो आपके लिए शुरू करना आसान बनाने के लिए हमारे पास $235 मिलियन का इकोसिस्टम फंड सिस्टम और BLOOM Grants program है।