Skip to content Skip to footer

इंडस्ट्री के पहले गोपनीय EVM — Sapphire के साथ आप क्या निर्माण कर सकते हैं

Disclaimer : यह अनुवाद एक Oasis Ambassador द्वारा किया गया हैं। सटीक अनुवाद प्रदान करने के लिए कठोर जाँच की जाती है लेकिन फिर भी चूक और त्रुटि होने की सम्भावना हो सकती है। Oasis Network अनुवादित जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। यदि आप मूल लेख पढ़ना चाहते हैं यहाँ पढ़ें”।

ब्लॉकचेन स्पेस DApps एवं अगली पीढ़ी के इंटरनेट के लिए तैयार समाधानों के साथ Web3 में स्केल करने की तयारी में है | हालाँकि,Web3 की दिशा में बढ़ते इस कदम के साथ ब्लॉकचेन में डिजिटल गोपनीयता के इर्द गिर्द एक बड़ी समस्या है |

व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी की गोपनीयता, गोपनीयता एवं व्यक्तिगत डेटा नियंत्रण, साथ ही साथ डेटा संप्रभुता, Web3 के कुछ मुख्य पहलू हैं, लेकिन Ethereum जैसे सार्वजनिक ब्लॉकचेन, बुनियादी स्तर की गोपनीयता प्रदान करने में भी समर्थ नहीं हैं |

उदाहरण के लिए, यदि आप Ethereum पर एक विकेन्द्रीकृत ID का उपयोग करना चाहते हैं और एक DApp जिसे यह सत्यापित करने की आवश्यकता है कि आप किस देश के निवासी हैं के साथ परस्पर क्रिया करना चाहते हैं, तो यह संभव है, और कुछ मामलों में उपयोग के मामले के रूप में समझ में आता है | हालाँकि, यदि आप चैन पर स्मार्ट अनुबंधों के कार्यान्वयन के लिए अखंडता को बनाये रखना चाहते हैं तो आपको यह भी स्वीकार करना होगा की आपकी निजी जानकारी चैन पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होगी |

यदि ब्लॉकचेन स्वास्थ्य सेवाओं जैसे अन्य क्षेत्रों में उपयोग होता हैं तो दूसरी संवेदनशील एवं निजी जानकारी को सार्वजनिक करना ही पड़ेगा | यदि कोई स्वास्थ्य सेवाओं से जुडी DApp सार्वजनिक चैन पर निर्मित होती है तो आपकी पूरी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक हो जाएगी अगर आपने उस डाटा को चैन से बाहर संग्रहित नहीं किया है तो, जो की आमतौर पर सिर्फ आपके डॉक्टर के लिए ही आरक्षित होती है; इसका सीधा मतलब है के ग्राहकों की गोपनीयता को पूरी तरह से नष्ट करना |

इसीलिए हमने इंडस्ट्री का सबसे पहला एवं गोपनीय EVM-अनुकूल रन टाइम Sapphire निर्मित किया है | Sapphire के साथ संवेदनशील स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी, आर्थिक जानकारी, और कोई अन्य निजी पहचान योग्य जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए गोपनीय स्मार्ट अनुबंध बनाये जा सकते हैं , यह Web3 के लिए नए एक पूर्णतः नए सेट को सक्षम करने के लिए पूरी तरह से अनुकूल वातावरण प्रदान करता है |

इसके साथ ही, हम ब्लॉकचैन बनाने वाले लोगो के एक बड़े समूह का वेब 3 में स्वागत कर सकते हैं, जिससे उन्हें सॉलिडिटी में गोपनीय डीएपी बनाने का मौका मिलेगा।

पर असली प्रश्न अभी भी वही है, Sapphire पर क्या निर्मित किया जा सकता है ?

परन्तु इससे पहले हम गोपनीय रनटाइम जो की DeFi से लेकर गेमिंग, NFT , DID एवं सामाजिक बहुत से ब्लॉकचेन डेवेलपर्स के बीच में काफी चिर परिचित एवं लोकप्रिय है उसकी कुछ उपयोगिताओं का वर्णन करेंगे |

Web3 DApps का विस्तार

बुनियादी रूप से, Sapphire राज्य के निजी पहलुओं को बनाए रखते हुए डेवलपर्स को स्मार्ट अनुबंध बनाने में सक्षम बनाता है | डेवलपर जिस भी पहलु को गोपनीय रखना चाहता है अनुबंध पूरे गोपनीयता स्पेक्ट्रम तक पहुंच बनाने के लिए बनाये जा सकते हैं, जो की पूर्णतः सार्वजानिक होने से लेकर पूरी तरह गोपनीय भी होगा |

सफायर सॉलिडिटी डेवलपर्स के लिए एक बेहतरीन नया टूल है और यह Web3 DApps बनाने के प्रकारों का विस्तार कर सकता है |

वो कुछ क्षेत्र जहाँ काफी संभावनाएं हैं जिनमें शामिल हैं:

DeFi

वो कुछ सुविधाएँ जिनका लम्बे समय से Web3 समुदाय में अनुरोध किया गया है, DeFi में गोपनीयता को जोड़ने से वे नई सुविधाएँ सक्षम होती हैं |

वर्तमान EVMs में, कोई भी यदि चाहे तो अपना ब्लॉक एक्स्प्लोरर खोल कर यह देख सकता है के एक विशिष्ट वॉलेट कैसे DEX स्मार्ट अनुबंध के साथ परस्पर क्रिया करता है और कैसे व्यापार करता है — यहाँ तक की क्या लें दें किया गया है यह भी देख सकता है |

Sapphire पर एक DEX में, लेन-देन के कुछ पहलुओं को गोपनीय रखा जा सकता है | आप कुछ निश्चित स्लिपेज मापदंडोंर को छुपा सकते हैं और एक EVM प्रतिरोधी DEX बना सकते हैं क्योंकि सैंडविच हमलों के लिए कोई रास्ता नहीं होगा।

DeFi एक और दूसरे बहुत जरुरी Sapphire उपयोग विकेंद्रीकृत ID (DID) के साथ भी अच्छी तरह से मिश्रित होता है | DID जानकारी जैसे की क्रेडिट स्कोर को ब्लॉकचैन में शुरू करके, विकेन्द्रीकृत उधार अधिक व्यवहार्य और बड़े पैमाने पर बाजार के लिए आकर्षक हो जाता है | आजकल की सार्वजनिक ब्लॉकचेन के साथ इस प्रकार का उधार आदर्श नहीं है क्योकि लोग अपना निजी क्रेडिट स्कोर से सम्बंधित डाटा को ब्लॉकचेन पर सबके देखने के लिए प्रकाशित नहीं करना चाहते |

Sapphire के साथ विकेन्द्रीय उधार बहुत ज्यादा व्यावहारिक हो गया है क्योकि डाटा पूरी तरह से गोपनीय रहता है जिससे की अद्वितीय उधार प्रोटोकॉल सक्षम होते है जो अंडरकोलेटरलाइज़्ड ऋण प्रदान करते हैं | हम यह मानते हैं की Sapphire ने DeFi को बहुत अगले स्तर तक बढाने में सक्षम बनाता है |

Gaming

गोपनीयता को शामिल करके Web3 गेमिंग क्षेत्र में बहुत अधिक मूल्य जोड़ा जाना है, क्योंकि अधिकांश लोकप्रिय Web2 गेम में कुछ गोपनीय अवयव होते हैं | यहाँ तक की कार्ड गेम जैसे साधारण गेम भी ये मानते हैं की एक खिलाडी दूसरे खिलाडी के कार्ड नहीं देख सकता |

ब्लॉकचेन को इसकी पारदर्शिता के कारण कार्ड गेम और मौके के गेम को बेहतर बनाने के तरीके के रूप में देखा जाता है | हालाँकि , यदि गेम चैन पर हो तो यही पारदर्शिता दूसरे खिलाडियों को गलत फायदा देने के लिए भी उपयोग की जा सकती है |

मौके के खेलो और गेमिंग में गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाये रखने के लिए बहुत से खेलो को ऑफ-चैन वातावरण में जाना पड़ा | गोपनीय पहलुओं को ऑफ-चेन वातावरण में ले जाने के बाद, इसमें ट्रेड-ऑफ होता है, वे ब्लॉकचेन द्वारा प्रदान की जाने वाली उच्च अखंडता को खो देते हैं |

Web3 गेम ऑन-चेन होने के कारण विकेंद्रीकरण और संगति से सम्बंधित लाभ हैं| Sapphire के साथ, Web3 गेम को इन ट्रेड-ऑफ को नहीं बनाना पड़ेगा क्योंकि डेटा को निजी तौर पर ऑन-चेन में संग्रहीत किया जा सकता है |

NFTs

NFT ने खुद को ब्लॉकचैन और क्रिप्टो पारिस्थितिकी तंत्र में एक महत्वपूर्ण दल के रूप में स्थापित किया है ओर साथ ही हमारे मुख्यधारा के डिजिटल जीवन का एक हिस्सा बनाया है | हालाँकि, किसी भी नए Web3 क्षेत्र की तरह, उपयोगकर्ता अनुभव में कुछ टकराव हुआ है | NFT स्पेस की खनन प्रक्रिया इनमे से एक टकराव रहा है |

जब एक लोकप्रिय एनएफटी संग्रह का खनन किया जाता है, तो अक्सर ब्लॉकचेन पर बहुत अधिक भीड़ होती है अतः, लोगों संग्रह को टकसाल करने के लिए प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है जिससे की गैस बर्बाद हो जाती है |

यह सब हाल ही में युग लैब्स में उनके “Otherside” मेटावर्स गेम के लिए भूमि बिक्री में देखा गया था | इस खनन प्रक्रिया में एथेरेयम नेटवर्क के इतिहास का सबसे अधिक गैस शुल्क बनाया : सिर्फ 24 घंटो में ही निवेशकों ने 176M डॉलर्स से भी ज्यादा का शुल्क खर्च किया था |

जैसा कि यह बिलकुल साफ़ है, अभी भी ईवीएम श्रृंखलाओं पर एनएफटी टकसाल करने का कोई अच्छा तरीका नहीं है जो निष्पक्ष हो और जिनके परिणामस्वरूप गैस युद्ध नहीं होता है |

Sapphire की गोपनीय विशेषताएं इसमें हमारी मदद कर सकती हैं | गोपनीयता को सक्षम करके, अधिक परिष्कृत नीलामी तंत्र को तैनात किया जा सकता है, जैसे कि दूसरी कीमत की नीलामी या कैंडलस्टिक नीलामी, एनएफटी बिक्री के लिए बहुत कम अराजक और अधिक निष्पक्ष खनन और नीलामी तंत्र की अनुमति देता है|

ओएसिस नीलम पर गोपनीय एनएफटी भी प्रदान करता है। ये एनएफटी अतिरिक्त कार्यक्षमता प्रदान करते हैं और वेब3 दुनिया में एनएफटी के लिए उपयोगिता प्रदान करते हैं । उदहारण के लिए , गोपनीय NFTs को कलाकार और गणितज बिशप ने उनके गोपनीय NFT संग्रह : मिनियन्स की सेना में भी प्रदर्शित किया है | इस NFT संग्रह में , NFTs के मालिक उनके पीछे के अंतर्निहित गणित फ़ंक्शन को भी उपयोग कर सकते हैं जिसने उनके मिनियन बनाए और उनको निजी डेटा के रूप में संग्रहीत किया |

विकेंद्रीकृत पहचान

विकेन्द्रीकृत पहचान Web3 के क्षेत्र में क्रांति ला सकती है क्योंकि लोगों की पहचान का उपयोग उनकी गोपनीयता के आक्रमण के डर के बिना इंटरनेट पर किया जा सकता है |

DID ​​के साथ, DApps किसी भी उपयोगकर्ता की गोपनीयता को जोखिम में डाले बिना उपयोगकर्ताओं को श्वेतसूची में डाल सकते हैं और उन्हें प्रमाणित कर सकते हैं | वर्तमान में, सार्वजनिक ब्लॉकचेन के साथ, DID ​​को लागू करना बहुत कठिन है क्योंकि अक्सर आवश्यक डेटा संवेदनशील प्रवृत्ति का होता है | इसमें नाम, उम्र, पता , आर्थिक मामलो से सम्बंधित डाटा आदि शामिल हो सकते हैं, जिन्हें उपयोगकर्ता सबके देखने के लिए शायद अपने वॉलेट के साथ जोड़ना पसंद नहीं करेंगे |

एक मजबूत और सुरक्षित DID प्रणाली Web3 की प्रगति की अनुमति देती है, खासकर जब गोपनीय ईवीएम संगतता के साथ जोड़ा जाता है|

सामाजिक

समाजिक अनुप्रयोग Web3 से बड़े स्तर पर लाभान्वित हो सकते हैं परन्तु इसको अभी हमें सार्थक रूप से अपनाना बाकि है | इनमें से बहुत कुछ वास्तव में विकेन्द्रीकृत Web3 सामाजिक मंच के निर्माण के मुद्दों के कारण है |

इनमे से कुछ समस्याओं को Sapphire की गोपनीयता से सुलझाया जा सकता है | फेसबुक या ट्विटर जैसे ऍप्लिकेशन्स के साथ एक कोर की विशेषता आपके विषय सिर्फ कुछ लोगो के लिए प्रदर्शित करेगी | यह वर्तमान में एक सार्वजानिक ब्लॉकचेन पर संभव नहीं है — उपयोगकर्ता यह नहीं चुन सकते के कौन उनकी प्रोफाइल या कंटेंट को देख सकता है और कौन नहीं |

Sapphire और गोपनीय स्मार्ट अनुबंधों के साथ, यह संभव हो जाता है क्योंकि ये स्मार्ट अनुबंध निर्धारित मापदंडों के आधार पर कुछ पहलुओं को छिपा कर रख सकते हैं |

यह सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है। पैट्रियन जैसे pay-walled कंटेंट प्लेटफॉर्म को इन्हीं सिद्धांतों के माध्यम से दोहराना भी संभव हो जाता है।

Web3 EVM डेवलपर का निर्माण

गोपनीय DApp के लिए संभावित उपयोग के क्षेत्रअभी भी खोजे जा रहे हैं , और अभी तो हम सिर्फ सतह को खुरच रहे हैं | जो चीज एकदम साफ़ है वो यह की Web3 तकनीक में गोपनीयता की बहुत ज्यादा जरुरत है | सार्वजानिक ब्लॉकचैनो की वर्तमान स्थिति, विशेष रूप से EVM चैन जहाँ बहुत से डेवलपर निर्माण करते हैं खुद को Web3 के साथ मिलता नहीं है |

Sapphire के साथ, हम सम्भावनाओ की नयी दुनिया को ब्लॉकचेन को Web3 में स्केल करने के लिए खोल रहे हैं, परन्तु हम ये सब सोलिडीटी डेवेलपर्स के सहयोग से ही कर रहे हैं | यदि आप सोलिडीटी में गोपनीय DApp बनाने वाले पहले डेवेलपर्स में से एक बनना चाहते हैं तो यहाँ हमारे Keep it Confidential Hackathon page पर जाइये !

हमारे Discord चैनल के साथ जुड़िये और हमें twitter पर फॉलो करें !